{"_id":"f4f3532c563040058cf108cf144919ca","slug":"dhumal-targets-himachal-govt-over-law-and-order-in-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मंत्रियों के घरों में चोरियों के मामले सेटेलाइट के माध्यम से सुलझाए जा रहे हैं, जबकि आम नागरिक के घरों में हो रही चोरियों में सेटेलाइट काम नहीं कर रहे हैं। पुलिस चालान काटने में मस्त है, जबकि नौ माह से गायब सलासी और पनियाला के बच्चों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली है, विकास कार्य ठप पड़े हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। लावारिस पशु फसलें बर्बाद कर रहे हैं। छात्रों को वर्दियां, कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ नहीं मिला। सदन शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ऐसी भाषा का प्रयोग कर बयान देते हैं, जिससे विपक्ष भड़क उठता है। इससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
प्रमुख मुद्दे नहीं उठ पा रहे हैं। भाजपा 2 दिसंबर को धर्मशाला में भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली करेगी। इसमें मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की जाएगी। रैली में केंद्रीय मंत्रियों का भी सहयोग रहेगा। अधिकतर लोग कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाग लेंगे, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी जिलों के प्रत्येक मंडल से 200 कार्यकर्ता जाएंगे। विस क्षेत्रों से मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कहा कि रैली में जाने वाले प्रत्येक वाहन का नंबर और कार्यकर्ताओं की संख्या नादौन में होगी। वाहनों पर बाकायदा संबंधित मंडल के नाम का बैनर भी लगा होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव नरेंद्र अत्री, विजयपाल सोहारू और विशाल पठानिया आदि मौजूद रहे।