{"_id":"d58a3a9c4e06bd4ad683d5ceddc12cc6","slug":"dhumal-targets-govt-for-poor-medical-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर गायब, पूर्व सीएम ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर गायब, पूर्व सीएम ने सरकार को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 17 Jun 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जोनल अस्पताल हमीरपुर में डाक्टरों की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि हमीरपुर से मरीज टांडा और पीजीआई चंडीगढ़ को रैफर किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एमसीआई के निरीक्षण के बहाने अधिकांश विशेषज्ञ डाक्टर टांडा स्थानांतरित कर दिये गये हैं। सारे के सारे विशेषज्ञ डाक्टर हमीरपुर अस्पताल से ही भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इन स्थानांतरणों से हमीरपुर क्षेत्र के साथ किये जा रहे भेदभाव की बू आ रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि किसी भी ओपीडी में डाक्टर नहीं हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि डाक्टरों की कमी के कारण मंगलवार को सारी ओपीडी बंद रहीं। इस अस्पताल में केवल हमीरपुर जिला से ही नहीं बल्कि साथ लगते क्षेत्रों जैसे सरकाघाट, कांगड़ा के ज्वालाजी, देहरा के लोग भी आते हैं।
स्त्रीरोग विभाग में कोई डाक्टर न होने से जननी सुरक्षा योजना प्रभावित हो रही है। प्रसूता महिलाओं को लाने ले जाने के लिये कई बार एंबुलैंस भी उपलब्ध नहीं होती है।
अल्ट्रासांउड की डेट देने के बाद गायब दिखे डॉक्टर
मंगलवार को अल्ट्रासाऊंड में डाक्टर किसी कोर्ट केस के सिलसिले में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन लोगों को अल्ट्रासाऊंड की डेट दे रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि आजकल स्वास्थ्य विभाग लावारिस हो गया है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विदेश दौरे पर हैं तथा विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने अपने पास ले रखी है।