फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhumal Target Himachal Congress Goveronment at Kangra Rally.

भाजपा विकास तो कांग्रेस भ्रष्टाचार में बना रही रिकॉर्ड: धूमल

Sun, 25 Jun 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा) Updated Sun, 25 Jun 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Dhumal Target Himachal Congress Goveronment at Kangra Rally.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पूर्व शासनकाल में 85 अवार्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। कांग्रेस प्रदेश में भ्रष्टाचार के आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

विज्ञापन


देश में भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता करवाई जाए तो कांग्रेस उसमें अवश्य अवार्ड जीतेगी। धूमल भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के दौरान बगली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए बेहतरीन कार्य करवाए, लेकिन वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को छोड़कर किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ी है। सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल को ड्रग भूमि बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। यही कारण है कि जहां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारा देश आगे बढ़ रहा है, वहीं प्रदेश में विकास थम गया है। वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास को कोई नई योजना नहीं ला पाई।

पूर्व भाजपा सरकार की चलाई विकास योजनाओं को भी बंद कर दिया गया। इस दौरान विपिन परमार, किशन कपूर, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed