फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhumal statement on congress two years tenure in himachal.

'2014 में ये रहीं वीरभद्र सरकार की 5 नाकामियां'

Wed, 31 Dec 2014 11:49 AM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
dhumal statement on congress two years tenure in himachal.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की ओर से की गई कंडक्टर भर्ती में दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। ये भर्ती घोटालों की भर्ती है।

विज्ञापन


सरकार के 20 मंत्री, विधायक और सीपीएस कंडक्टर भर्ती में हेराफेरी के आरोप लगाते हैं और मंत्री इसे उनके खिलाफ साजिश करार देते हैं। बिलासपुर में प्रेस क्लब की ओर से समाज सेवकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद धूमल ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार की कई और कमियां भी निकाली। कहा कि कांग्रेस सरकार का दो साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। चुनावी घोषणापत्र में किए वायदे पूरे नहीं हुए।

न बेरोजगारी भत्ता दिया, न टैपिंग आरोप सही

dhumal statement on congress two years tenure in himachal.

धूमल ने कहा कि सरकार की दूसरी नाकामी बेरोजगारी भत्ते की रही। बेरोजगारों को 1000 रुपये मासिक भत्ता देने वाली सरकार ने कौशल विकास भत्ते के नाम पर बेरोजगारों को ठगा। वहीं, कर्मचारियों के 4-9-14 के लाभ 2006 तो दूर 2009 से भी नहीं मिले।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इन दो साल को धूमल गाथा में ही बिता दिया। जो बयान दिए, उनमें 60 प्रतिशत धूमल पर ही बोला। फोन टेपिंग प्रकरण पर धूमल ने कहा कि अब मुख्यमंत्री की धारणा कैसे बदल गई।

भाजपा सरकार के दौरान स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से जुडे़ आईडी भंडारी को बेवजह तंग किया गया। उस वक्त 1370 फोन टेप होने की बात कही गई थी। अब मैंने हमारे फोन टेप होने की बात कही है तो वीरभद्र कह रहे हैं कि एंटी सोशल एलीमेंट के ही फोन टेप होते हैं। किसके फोन टेप हुए और कितने हुए, यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

मोदी को हिमाचल आने का दिया न्योता

dhumal statement on congress two years tenure in himachal.

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वह हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे हिमाचल आकर रुके हुए विकासात्मक कार्यों को गति दें। वहां से सकारात्मक जवाब मिला है। जल्द ही पीएम के यहां आने की तिथि फाइनल हो सकती है।

रामपुर और हमीरपुर के बिजली प्रोजेक्ट और हाइड्रो कॉलेज के शिलान्यास के लिए मोदी को आमंत्रित किया गया है। संभावना है कि वह एम्स का भी शिलान्यास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed