फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharmantaran issue is burning now himachal due to VHP and bajrang dal.

विहिप और बजरंग दल का धर्मांतरण के नाम पर बवाल

Mon, 19 Jan 2015 01:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
Dharmantaran issue is burning now himachal due to VHP and bajrang dal.

देवभूमि हिमाचल में भी धर्मांतरण के नाम पर बवाल होने लगे हैं। विहिप की पत्रिका में अभिनेत्री करीना के विवादित पोस्टर के बाद रविवार को सोलन के कुनिहार में धर्मांतरण के नाम पर जमकर हंगामा हुआ। कुनिहार के पुलहाड़ा में चल रही ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा को धर्मांतरण की कार्यशाला करार देते हुए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे बीच में रुकवा दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि प्रार्थना सभा की आड़ में यहां कई दिनों से धर्मांतरण का खेल चल रहा है। इसके बाद प्रेयर को एकत्र लोग उनसे उलझ पड़े। आयोजकों ने तर्क दिया कि हर रविवार को इस तरह की प्रार्थना सभा होती है, इसे रुकवाना गैरकानूनी है।
विज्ञापन

पलों में तनावपूर्ण हो गया माहौल

Dharmantaran issue is burning now himachal due to VHP and bajrang dal.

देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। माहौल तनावपूर्ण होते देख मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। एएसआई विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की रपट डालकर जांच शुरू कर दी है।

आगामी कार्रवाई के लिए मामला उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। एसपी रमेश छाजटा ने बताया कि विवाद की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रूटीन की प्रार्थना सभा होने की बात सामने आ रही है।

लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे ईसाई

Dharmantaran issue is burning now himachal due to VHP and bajrang dal.

बजरंग दल के प्रांत संयोजक रुमित सिंह ठाकुर और विहिप के मंडल उपाध्यक्ष विनीत भारद्वाज ने कहा कि ईसाई समुदाय के लोग क्षेत्र की गरीब लोगों को लालच देकर उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि अगर 15 दिन में इस तरह की प्रार्थना सभाएं बद न हुईं तो जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

रविवार की रूटीन प्रार्थना सभा-
प्रार्थना सभा के आयोजक ताराचंद और विनोद किशोर ने बताया कि उनकी ओर से हर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। यहां न तो जबरन किसी का धर्म परिवर्तन किया जाता है और न ही कोई प्रलोभन दिया जाता है।

विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट : एक कमरे को दिया चर्च का नाम

Dharmantaran issue is burning now himachal due to VHP and bajrang dal.

कुनिहार के डुमैहर मार्ग पर पुलहाड़ा घाटी में बस्ती से करीब 400 मीटर दूर एक पक्के मकान को चर्च का नाम दिया गया है। यहां प्रांगण के साथ लगते कमरे में कुछ कैलेंडर टंगे हैं और कुछ मोमबत्तियां रखी हैं।

रविवार को यहां करीब 25 महिलाएं, बच्चे और दर्जन भर पुरुष मौजूद थे। इनमें नेपाल मूल और अन्य लोग दूर दराज से पहुंचे थे।फिलहाल देश भर में चर्चा का विषय बना धर्मांतरण का मुद्दा अब हिमाचल में सुर्खियों में आ गया है। इससे पहले विहिप भी कह चुकी है कि प्रदेश में धर्मांतरण हो रहा है लेकिन सरकार ‌को इसकी खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed