फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Video of mistreatment of migrants goes viral, also asked to chant Jai Sh

धर्मशाला: फेरीवालों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर केस दर्ज

Wed, 27 Nov 2024 01:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की एक पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर पुलिस चौकी आलमपुर में मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Dharamshala: Video of mistreatment of migrants goes viral, also asked to chant Jai Sh
प्रवासी लोगों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की एक पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर पुलिस चौकी आलमपुर में मामला दर्ज हुआ है। क्षेत्र में शाॅल-कंबल बेचने पहुंचे एक समुदाय के दो लोगों को संबंधित समिति सदस्य ने जय श्रीराम बोलने के लिए कहा। इस बात पर दूसरे समुदाय के लोगों ने भी संबंधित समिति सदस्य को यह कहा कि अगर हम आपको कलमा बोलने को कहेंगे तो आप भी कलमा नहीं बोलेंगी।

विज्ञापन


साथ ही कहा कि वह भी इसी देश के नागरिक हैं। इसके साथ ही महिला ने इन लोगों को गांव में सामान न बेचने की भी हिदायत दी। दोनों पक्षों की हुई इस बातचीत का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में दिखाए गए घटनाक्रम का कई लोगों ने विरोध किया है। मंगलवार शाम को शॉल-कंबल बेचने आए विशेष समुदाय के लोगों ने इस संबंध में आलमपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आलमपुर पुलिस चौकी में समुदाय के लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed