फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Swedish delegation met religious leader Dalai Lama

Dharamshala: धर्मगुरु दलाईलामा से मिला स्वीडन का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 02 Sep 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 09:54 PM IST
सार

दलाईलामा ने कहा कि धर्म और राष्ट्र के आधार पर भेदभाव को कम करना चाहिए। मैं तिब्बती हूं, मेरा जन्म तिब्बत में हुआ और मैं इस समय एक शरणार्थी हूं, लेकिन यह बात मैंने कभी खुद पर हावी नहीं होने दी। 

विज्ञापन
Dharamshala: Swedish delegation met religious leader Dalai Lama
धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वीडन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को स्वीडन के सांसद मार्गरेटा एलिजाबेथ सीडरफेल्ट के नेतृत्व में धर्मगुरु दलाईलामा से मिला। दलाईलामा ने प्रतिनिधिमंडल को इंसानियत में एकता पर उपदेश किए। दलाईलामा ने कहा कि धर्म और राष्ट्र के आधार पर भेदभाव को कम करना चाहिए। मैं तिब्बती हूं, मेरा जन्म तिब्बत में हुआ और मैं इस समय एक शरणार्थी हूं, लेकिन यह बात मैंने कभी खुद पर हावी नहीं होने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह जब भी लोगों से मिलते हैं तो उन्हें लगता है कि हम सभी भाई-बहन हैं। यह भाव हम सभी में होना चाहिए। हम सभी सामाजिक प्राणी हैं। हमारे जीवन की शुरुआत मां के स्नेह से होती है, लेकिन बाद में हम धर्म, राष्ट्र व रंग के आधार पर अपनी सोच बदल लेते हैं। जिसका अर्थ है कि हम एकता का भाव भूल जाते हैं। हमें सदैव बड़ा सोचना चाहिए और सभी को एक दृष्टि से देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed