फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Shashi Tharoor said the country's constitution, democracy are in danger, people want change

धर्मशाला: शशि थरूर बोले- देश का संविधान, लोकतंत्र खतरे में, बदलाव चाहते हैं लोग

Wed, 29 May 2024 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2024 06:55 PM IST
सार

थरूर ने कहा कि सभी दलों की सहमति से अब तक 100 बार संविधान में संशोधन हो चुका है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार, किसानों की आय दोगुना करना समेत 2014 में कई वायदे भाजपा ने किए थे, जो कि दस साल में पूरे नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
Dharamshala: Shashi Tharoor said the country's constitution, democracy are in danger, people want change
पूर्व मंत्री शशि थरूर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मंत्री शशि थरूर ने कहा कि वह केरल समेत पूरे देश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और दक्षिण भारत की जनता ने मन बना लिया है कि बदलाव चाहते हैं। उत्तर भारत के लोग भी इस बार केंद्र में नई सरकार चाहते हैं। जिस तरह की राजनीति हम दस साल से देख रहे हैं उससे स्पष्ट है कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। लोग भय में जी रहे हैं। भाजपा कह रही कि संविधान बदलने के लिए इस बार लोकसभा में 400 सीटें चाहिए। थरूर ने कहा कि सभी दलों की सहमति से अब तक 100 बार संविधान में संशोधन हो चुका है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार, किसानों की आय दोगुना करना समेत 2014 में कई वायदे भाजपा ने किए थे, जो कि दस साल में पूरे नहीं हो पाए। जिस तरह के हालात देश में है उससे लगता नहीं कि भाजपा 200 के आंकड़े को भी पार कर पाएगी। भाजपा मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। देश में कॉलेज स्नातक युवाओं की बेरोजगारी 40 फीसदी बढ़ गई। 80 फीसदी लोगों की आय कम हुई।

विज्ञापन


देश में सामाजिक न्याय बहुत जरूरी है। अन्याय को हटाकर युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और किसानों के लिए न्याय लाना कांग्रेस की सोच है। मोदी सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई ताकि सैनिकों को ज्यादा पैसा न देना पड़े। चीन को सबक सीखने की बाते करते हैं, लेकिन मोदी सरकार के पिछले दस सालों में चीन से करोड़ों रुपये का आयात हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुछेद 370 को हटाने का तरीका गलत रहा। नेहरु ने भी कहा था कि यह अस्थायी प्रावधान है। संविधान में भी लिखा है कि कश्मीरी की राय जानकार विधानसभा के जरिये इसे हटाया जाएगा, लेकिन भाजपा ने विधानसभा को निलंबित कर दिया और राज्यपाल की राय लेकर अनुच्छेद 370 को जल्दबाजी में और गलत तरीके से हटा दिया। चुनावी चंदे पर थरूर ने कहा कि यह डरा-धमकाकर उगाही का माध्यम था। केजरीवाल पार्टी के अध्यक्ष के अलावा एक राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं, लेकिन चुनाव के समय किसी को गिरफ्तार करना दुनियाभर में गलत संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed