फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala outfield controversy: Now Butler raised questions, said - players should be cautious while diving

धर्मशाला आउटफील्ड विवाद : अब बटलर ने उठाए सवाल, बोले- डाइव करते समय सतर्क रहें खिलाड़ी

Mon, 09 Oct 2023 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Oct 2023 09:28 PM IST
सार

जोस बटलर ने यहां तक कह दिया कि मैदान में खिलाड़ियों को डाइव करते समय सतर्क रहने की जरूरत होगी। अभी टूर्नामेंट का आगाज ही हुआ है। 

विज्ञापन
Dharamshala outfield controversy: Now Butler raised questions, said - players should be cautious while diving
धर्मशाला पहुंचे इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी व सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की आउटफील्ड पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने मैदान की आउटफील्ड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जोस बटलर ने यहां तक कह दिया कि मैदान में खिलाड़ियों को डाइव करते समय सतर्क रहने की जरूरत होगी। अभी टूर्नामेंट का आगाज ही हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि इंजरी खेल का ही हिस्सा है, लेकिन इससे खिलाड़ियों को बचना चाहिए। बटलर ने यह बात बांग्लादेश की टीम के साथ 10 अक्तूबर को होने वाले मैच से एक दिन पहले सोमवार को प्रेसवार्ता में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्मशाला के मैदान और पिच पर उनकी टीम ने पिछले दो दिनों में काफी अभ्यास किया है। टीम पहला मैच हार गई है, अगले मैचों के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। अब हमें मैच में रन बचाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, इन सभी चीजों से ही मैच जीत सकते हैं। धर्मशाला मैदान की आउटफील्ड को लेकर हम पूरी तरह से तैयार हैं। मैच के दौरान खिलाड़ियों को डाइव लगाते समय सतर्क रहना होगा। धर्मशाला की पिच तेज है और यहां गेंद स्विंग भी होती है। धर्मशाला स्टेडियम में उनके और उनकी टीम के कई खिलाड़ियों के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी टीम को कम आंकना गलत होगा। बांग्लादेश की टीम अच्छा खेल रही है। पिछले मैच में स्पिनरों ने बेहतर खेल दिखाया है, ऐसे में हम खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखते हुए टीम प्लान तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मैदान की परिस्थितियों के हिसाब से उतारेंगे टीम: रंगना
 एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की जैसी परिस्थितियां हैं। उसी हिसाब से बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। आईसीसी की ओर से मैदान की आउटफील्ड को लेकर चाहे जो भी कमेंट किया गया है, हम धर्मशाला में पहले खेले मैच की तरह ही खेलेंगे। उन्होंने कहा पिच के अनुरूप ही स्पिन गेंदबाजों को उतारा जाएगा। स्पिन गेंदबाजी कोच रंगना हेराथ ने आउटफील्ड को लेकर कहा कि यहां अधिक बारिश रहती है, जिसके कारण भी ऐसा रहा है। जब हम मैदान में उतरते हैं, तो इसमें कोई कमी नहीं रहती है। कोच ने कहा कि बांग्लादेश टीम में तेज गेंदबाज की जरूरत होगी, तो टीम प्लान में उसे भी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि हम पहले मैच की तरह ही दूसरे मैच में अपना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला पहुंचे आईसीसी के चीफ क्यूरेटर, मैदान का किया निरीक्षण
आउटफील्ड पर सवाल उठने के बाद आईसीसी के चीफ क्यूरेटर एंडी एटकिंसन ने सोमवार को मैदान का निरीक्षण किया। सोमवार दोपहर आईसीसी के चीफ क्यूरेटर टीम के साथ धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने आउटफील्ड को देखने के बाद इसका जिम्मा संभाल रही ग्रेटर कंपनी के पदाधिकारियों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने पिचों का निरीक्षण करते हुए एचपीसीए पिच क्यूरेटर सुनील चौहान को भी टिप्स दिए। इससे पहले उन्होंने दो सितंबर को धर्मशाला का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed