{"_id":"63bbffdcd7fe7d37e9250c66","slug":"dharamshala-news-shuvansh-wins-gold-medal-in-national-weightlifting-champioship","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: भारोत्तोलन में नेशनल चैंपियन बने शुवंश, गोल्डी को कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: भारोत्तोलन में नेशनल चैंपियन बने शुवंश, गोल्डी को कांस्य पदक
Tue, 10 Jan 2023 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:46 PM IST
सार
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद शुवंश ठाकुर का 31 जनवरी से होने वाले खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
वेटलिफ्टर शुवंश ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के दो उभरते वेटलिफ्टर शुवंश ठाकुर और गोल्डी खान ने राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तमिलनाडु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नूरपुर के खन्नी के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय शुवंश ठाकुर ने यूथ वर्ग की प्रतियोगिता में 276 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
पिछले वर्ष कांगड़ा के इंदौरा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शुवंश ठाकुर ने सबसे अधिक भार उठाया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद शुवंश ठाकुर का 31 जनवरी से होने वाले खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा सोलन के 17 वर्षीय गोल्डी खान ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के यूथ वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। गोल्डी खान ने जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में भी कांस्य जीता। प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव राज कुमार जंवाल ने कहा कि यह दोनों युवा दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुवंश ठाकुर रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में खेलो इंडिया अकादमी में रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। नूरपुर के खन्नी के परगना गांव में दयाल सिंह और प्रिया ठाकुर के घर में 14 फरवरी 2005 को जन्मे शुवंश ठाकुर ने सातवीं कक्षा से वेटलिफ्टिंग के गुर सीखने शुरू कर दिए।