{"_id":"6857e59f9d132c49650dcff3","slug":"dharamshala-man-died-of-lightning-while-working-in-the-field-died-on-the-spot-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गिरी बिजली, माैके पर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गिरी बिजली, माैके पर माैत
Sun, 22 Jun 2025 04:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Jun 2025 04:45 PM IST
सार
कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र डढंब में रविवार को आसमानी बिजली से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से व्यक्ति की माैत।
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र डढंब में रविवार को आसमानी बिजली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। डढंब में व्यक्ति रविवार दोपहर को खेतों में काम कर रहा था कि मौसम खराब होने के बाद अचानक उस पर बिजली गिर गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान विजय कुमार (46) पुत्र राज सिंह निवासी डढंब के रूप में हुई है। रविवार को डढंब गांव में कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। विजय कुमार भी अपने खेत में मौजूद था। बिजली गिरने के तुरंत बाद विजय कुमार वहीं पर गिर गया और उसके साथी तुरंत उन्हें शाहपुर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन