धर्मशाला: कोतवाली बाजार तीन घंटे रहा बंद, हिंदुवादी संगठनों ने निकाली रैली, किया हनुमान चालीसा का पाठ
लोगों को जागरूक करने के लिए लोगों ने सड़कों पर उतरकर रैली निकाली और हिंदू-हिंदू भाई-भाई के नारे लगाए। कोतवाली बाजार के व्यापार मंडल सहित अन्य समितियों और समाजसेवी संगठनों ने फव्वारा चौक पर पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला का कोतवाली बाजार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए लोगों ने सड़कों पर उतरकर रैली निकाली और हिंदू-हिंदू भाई-भाई के नारे लगाए। कोतवाली बाजार के व्यापार मंडल सहित अन्य समितियों और समाजसेवी संगठनों ने फव्वारा चौक पर पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने उपायुक्त कार्यालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश राजधानी शिमला के संजौली से मस्जिद विवाद को लेकर उठी चिंगारी से समूचा हिमाचल सवालों को लेकर सड़कों पर उतर चुका है। इस दौरान धर्मशाला में सनातन एकता सभा, लोक सेवा समिति, धर्मशाला व्यापार वृद्धि समिति और स्थानीय निवासी व समाजसेवी संगठनों ने एकजुट होकर लोगों को जागरूक किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र जम्वाल, महासचिव विवेक गांधी, रविकांत शर्मा, कारोबारी मोहित, राकेश वर्मा और रवि कुमार ने बताया कि बाहरी राज्यों से रहे प्रवासियों के पास करने को तो कुछ नहीं मगर किराया हैसियत से भी ज्यादा भर रहे हैं। वहीं, जब उनके दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है तो उनकी जन्मतिथियों में भी एक जैसी समानता मिल रही है, इन सब मुद्दों को लेकर आज सूबे के हर बाजार में व्यापारी वर्ग खफा है। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि धर्मशाला में पिछले कुछ सालों में इतने प्रवासी आ चुके हैं। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से सरकार से इस दिशा में उचित कदम उठाने की अपील की है और मांग की कि प्रवासियों की रजिस्ट्रेशन की जाए।
उपमंडल नगरोटा बगवां में स्थानीय लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों को किराये पर दुकानें और मकान देने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आम लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर के पुराना बस अड्डा पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर दुकान और मकान किराये पर देने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद पुराना बस अड्डा और गांधी मैदान स्थल पर बैठकर सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात मुख्य बाजार में जुलूस भी निकाला। इस दौरान डीएसपी अंकित शर्मा की अगुआई में पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य बाजार में जाम की स्थिति भी बनती रही। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनय चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी उपस्थित रहे।