{"_id":"6b0c8ae59d0029d0fd0210a4","slug":"five-scientists-received-a-national-award-kangra-news-c-95-1-kng1046-267901-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पांच वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पांच वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
Mon, 30 Nov 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय स्थित पशु प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में 25 नवंबर को आयोजित इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ एनिमल रिप्रोडक्शन (आईएसएसएआर) के 41वें वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन में विभाग के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते।
सम्मेलन में विभाग के अधिष्ठाता सह प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज सूद के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया। डॉ. अमित शर्मा को एसोसिएट फेलोशिप अवार्ड, डॉ. अंकित आहूजा को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार, डॉ. अक्षय शर्मा को सर्वश्रेष्ठ युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, पूर्व छात्रा दीपिका ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एमवीएससी थीसिस पुरस्कार और शगुन झागटा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे वैज्ञानिक उत्कृष्टता और नवीन अनुसंधान के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया है। संवाद