{"_id":"642598d0bddf9921210fff6f","slug":"dharamshala-dalai-lama-s-friend-and-educationist-dr-pn-sharma-passed-away-at-the-age-of-100-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: दलाईलामा के मित्र एवं शिक्षाविद डॉ. पीएन शर्मा का 100 वर्ष की आयु में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: दलाईलामा के मित्र एवं शिक्षाविद डॉ. पीएन शर्मा का 100 वर्ष की आयु में निधन
Thu, 30 Mar 2023 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:43 PM IST
सार
डॉ. पीएन शर्मा बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के मित्र थे। दलाईलामा के प्रवचनों का डॉ. पीएन शर्मा ही हिंदी में अनुवाद करते थे। मित्र के निधन के समाचार पर धर्मगुरु ने उनके परिवार को शोक संदेश भेज कर उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
लाईलामा के साथ डॉ. पीएन शर्मा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के मित्र एवं शिक्षाविद डॉ. पीएन शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। 100 वर्षीय डॉ. पीएन शर्मा एक शिक्षाविद, साहित्यकार और समाजसेवी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पीएन शर्मा 100 वर्ष के थे। उन्होंने गुरुवार सुबह ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय के नजदीक चरान श्मशानघाट में किया गया। उनके बेटे रिटायर्ड प्रिंसिपल एलएम शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
इस दौरान समाज के प्रबुद्ध, शिक्षक, शिक्षाविद, पूर्व सैन्य अधिकारी, साहित्यकार और अन्य लोग भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. पीएन शर्मा बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के मित्र थे। दलाईलामा के प्रवचनों का डॉ. पीएन शर्मा ही हिंदी में अनुवाद करते थे। मित्र के निधन के समाचार पर धर्मगुरु ने उनके परिवार को शोक संदेश भेज कर उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन