फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: BJP workers reached public meeting place Dadi to surround CM Sukhu and sat on dharna

धर्मशाला: दाड़ी में जनसभा के दाैरान सीएम सुक्खू का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, धरने पर बैठे

Thu, 23 Jan 2025 05:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2025 05:06 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां सभास्थल पर पहुंच कर धरना दिया, वहीं धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर भी प्रदर्शन किया, इसके चलते सड़क मार्ग कुछ देर के लिए जाम हो गया और सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Dharamshala: BJP workers reached public meeting place Dadi to surround CM Sukhu and sat on dharna
सीएम के कार्यक्रम में भाजपा ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला के दाड़ी मेला मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता उनका घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां सभास्थल पर पहुंच कर धरना दिया, वहीं धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर भी प्रदर्शन किया, इसके चलते सड़क मार्ग कुछ देर के लिए जाम हो गया और सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दाड़ी मेला मैदान में जिला वासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला में बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार की ओर से जमा नहीं करवाने को लेकर रोष जताया। भाजपा कार्यकर्ता सीएम को 30 करोड़ रुपये जल्द जमा करवाने के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनसे थोड़ी देर बाद मिलने के लिए कहा।

विज्ञापन



इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध का बिगुल बजा दिया और मुख्यमंत्री पर धर्मशाला के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप जड़ते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन सभा स्थल के ठीक पीछे भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ। इस दौरान कई महिला और पुरुष भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सभास्थल पर पहुंचना चाहते थे, लेकिन पुलिस जवानों ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। वहीं कुछ भाजपा कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल के लिए जाने वाले रास्ते पर बिछाए गए रंगीन मैट पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार धर्मशाला के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दाड़ी सड़क मार्ग पर हुए किए गए इस प्रदर्शन के कारण जाम हो गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दाड़ी में पहले से ही वन-वे व्यवस्था के तहत चल रहे इस सड़क मार्ग पर एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिसे कुछ देर बाद जाम से बाहर निकाला गया। यह जाम दाड़ी मेला मैदान से लेकर शीलाचौक तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर धर्मशाला से पालमपुर की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए भी बाईपास मार्ग पर थम गए और वहां पर एक लंबा जाम लग गया।

30 करोड़ रुपये जुटाने को शुरू किया अंशदान अभियान
प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बनने वाले कैंपस के लिए 30 करोड़ रुपये जमा न करवाने के चलते रुके कार्य को शुरू करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल से ही 30 करोड़ रुपये जुटाने को अंशदान अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान सभा स्थल पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले एक महिला कार्यकर्ता की शॉल, जबकि बाद में एक सफेद चादर का इस्तेमाल चंदा जुटाने के लिए किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दाड़ी बाजार की हर दुकान में जाकर सीयू निर्माण के लिए फंसे 30 करोड़ रुपये के पेंच को पार करने के लिए अंशदान मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed