फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: As soon as Rohit Sharma reached 91 runs, fans took out their mobiles, captured the century on cam

धर्मशाला: रोहित शर्मा के 91 रन पर पहुंचते ही प्रशंसकों ने निकाले मोबाइल, शतक को किया कैमरे में कैद

Sat, 09 Mar 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh मदन मोहन लखेड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

गिल ने ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ कर अपना शतक पूरा कर लिया और दर्शक सेंचुरी के एक और पल को फोन में कैद करने से चूक गए। हालांकि, दर्शकों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी भी जताई और शुभमन गिल को बधाई भी दी।  

विज्ञापन
Dharamshala: As soon as Rohit Sharma reached 91 runs, fans took out their mobiles, captured the century on cam
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-इंग्लैंड के बीच अंतिम टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट फैंस कई ऐतिहासिक पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद कर यादगार बनाने को उत्सुक दिखे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सीरीज में अपना दूसरा शतक बनाने के करीब पहुंचे तो स्टेडियम में दर्शक इस पल को कैद करने को अपने फोन के साथ तैयार हो गए।  हिटमैन का शतक पूरा हुआ तो दर्श ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


अगले ही ओवर में शुभमन गिल स्ट्राइक पर आए। वह 96 रन पर खेल रहे थे। दर्शकों को लगा कि गिल सेंचुरी पूरी करने में कुछ समय लेंगे। गिल ने ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ कर अपना शतक पूरा कर लिया और दर्शक सेंचुरी के एक और पल को फोन में कैद करने से चूक गए। हालांकि, दर्शकों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी भी जताई और शुभमन गिल को बधाई भी दी।  
विज्ञापन


रन पर शुभमन गिल ने चौका लगाकर पूरा किया शतक तालियों से गूंजा स्टेडियम
रिकाॅर्ड बनाने से एक विकेट दूर एंडरसन ः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब से इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक विकेट दूर हैं। एंडरसन अब तक 699 विकेट हासिल कर चुके हैं। अगर वह एक विकेट और हासिल कर लेते हैं तो 700 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका नाम भी दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed