फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Application for admission in class 8th in military college will be accepted till October 15

धर्मशाला: सैन्य कॉलेज में आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 15 अक्तूबर तक होगा आवेदन

Wed, 13 Aug 2025 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 11:02 AM IST
सार

 अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि प्रवेश पाने के लिए छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु पहली जुलाई, 2026 को साढ़े 11 साल से कम और 13 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Dharamshala: Application for admission in class 8th in military college will be accepted till October 15
आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 15 अक्तूबर तक होगा आवेदन। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में जुलाई, 2026 के सत्र में आठवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर को विभिन्न प्रदेशों की राजधानियों या अन्य चुनिंदा केंद्रों पर होगी। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि प्रवेश पाने के लिए छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु पहली जुलाई, 2026 को साढ़े 11 साल से कम और 13 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई, 2013 से पहले तथा पहली जनवरी 2015 के बाद नहीं होना चाहिए। इच्छुक विद्यार्थी 1 जुलाई, 2026 को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे या कक्षा आठ पास कर चुके होने चाहिएं। उन्होंने बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 125 अंक, गणित 200, सामान्य ज्ञान का पेपर 75 अंक का होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवारों का 50 अंक का साक्षात्कार रखा गया है।
विज्ञापन


साक्षात्कार की तारीख बाद में तय होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य काॅलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र व विवरण पत्रिका का सेट, कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य काॅलेज, देहरादून के नाम से बैंक ड्राफ्ट के भुगतान के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य हैै। आवेदक अंग्रेजी में अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता, पोस्टल पिन कोड तथा फोन नंबर के साथ लिखकर भेजना होगा।


आवेदन पत्र (दो प्रतियों) के साथ दस्तावेजों में उम्मीदवार का जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति-जनजाति का प्रमाणपत्र, प्रधानाचार्य की ओर से वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत का मूल रूप में फोटो सत्यापित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और उम्मीदवार के दो पासपोर्ट फोटो भेजने होंगे। उन्होंने बताया कि चयन परिणाम राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून की वेबसाइट आरआइएमसी डाॅट जीओवी डाॅट आइएन पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed