फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: All India Inter Zonal Women's Weightlifting Competition begins in SAI Indoor Sports Complex

धर्मशाला:अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोतोलन प्रतियोगिता शुरू, 45 किलोभार वर्ग में हर्षदा ने जीता स्वर्ण

Wed, 07 Feb 2024 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 08:21 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से आयोजित अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पहले दिन 45 किलोभार वर्ग में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र की हर्षदा गरुड़ ने स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन
Dharamshala: All India Inter Zonal Women's Weightlifting Competition begins in SAI Indoor Sports Complex
अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोतोलन प्रतियोगिता शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

खेल परिसर धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में भारतीय विश्वविद्यालय संघ और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से आयोजित अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पहले दिन 45 किलोभार वर्ग में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र की हर्षदा गरुड़ ने स्वर्ण पदक जीता। हर्षदा ने स्नैच में 66 और क्लीन एंड जर्क में 77 किलोभार उठाया। हर्षदा ने 2022 में जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक भी जीता था। शिवाजी यूनिवर्सिटी की अर्केषा धौने ने रजत और एएन यूनिवर्सिटी की बी राजेश्वरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 49 किलोभार वर्ग में शिवाजी यूनिवर्सिटी की आरती ने कुल 163 किलोभार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि मुंबई यूनिवर्सिटी की सौम्या धालवी ने 159 भार उठाकर रजत और मैंगलूरू यूनिवर्सिटी कर्नाटक की लक्ष्मी ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, अर्जुन पुरस्कार विजेता और कॉमनवेल्थ पदक विजेता विकास ठाकुर बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में 75 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। इसमें नॉर्थ ईस्ट जोन से और साउथ जोन के विश्वविद्यालयों के कुल 320 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि विवि कुछ सालों से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। अब प्रयास रहेगा कि अगला आयोजन हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के अपने कैंपस में हो। खेलों के प्रति केंद्रीय विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना भारत सरकार ने भी की। विशिष्ट अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता विकास ठाकुर ने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उनकी तैयारी बेहतर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed