{"_id":"67343593aab66f00e60df8aa","slug":"dharamshala-1500-quintals-of-ration-disappeared-case-filed-against-godown-incharge-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: डेढ़ हजार क्विंटल राशन किया गायब, विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: डेढ़ हजार क्विंटल राशन किया गायब, विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर किया केस
Wed, 13 Nov 2024 10:44 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:44 AM IST
सार
अमर उजाला ने 28 मई को राशन घोटाले का पर्दाफाश किया था। खबर छपने के बाद सरकार ने विभागीय और विजिलेंस जांच के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजिलेंस ने डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में गोदाम इंचार्ज के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब विजिलेंस जल्द ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश करेगा। अमर उजाला ने 28 मई को राशन घोटाले का पर्दाफाश किया था। खबर छपने के बाद सरकार ने विभागीय और विजिलेंस जांच के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
अब मंगलवार को विजिलेंस थाना धर्मशाला में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित गोदाम के तत्कालीन इंचार्ज संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विजिलेंस ने जांच में पाया कि विधानसभा क्षेत्र देहरा की जनता के लिए आया 1500 क्विंटल राशन राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में तो पहुंचा, लेकिन गोदाम से क्षेत्र के विभिन्न राशन डिपुओं और उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि गोदाम इंचार्ज ने राशन कहीं गायब कर दिया। गोदाम इंचार्ज को हमीरपुर ट्रांसफर किया गया है। जांच पूरी होने के बाद मामला शिमला स्थित निदेशालय में विचाराधीन है। -सरवण सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम धर्मशाला
विज्ञापन
देहरा गोदाम इंचार्ज पर राशन गबन करने के आरोप लगे थे। विजिलेंस ने मामले की जांच की है और आरोप सही पाए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 409, 465, 471 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। -बलवीर सिंह, एसपी, विजिलेंस, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला