फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamsala: Outfield washed out the Test match even before rain god Indrunag could be persuaded

धर्मशाला: बारिश के देवता इंद्रुनाग को मनाने से पहले आउटफील्ड ने छीन लिया टेस्ट मैच

Tue, 14 Feb 2023 10:32 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 10:32 AM IST
सार

एचपीसीए इसी महीने इंद्रुनाग देवता के मंदिर में जाकर विशेष पूजा करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही मैच की मेजबानी धर्मशाला के हाथ से निकल गई। एचपीसीए हर बार मैच से पहले इंद्रुनाग देवता के यहां पूजा अर्चना करवाता है।

विज्ञापन
Dharamsala: Outfield washed out the Test match even before rain god Indrunag could be persuaded
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के लिए बारिश को देवता को मनाने से पहले आधी-अधूरी तैयार आउटफील्ड ने मुकाबले को धो दिया है। मैच के दौरान बारिश न हो, इसके लिए एचपीसीए इसी महीने इंद्रुनाग देवता के मंदिर में जाकर विशेष पूजा करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही मैच की मेजबानी धर्मशाला के हाथ से निकल गई। एचपीसीए हर बार मैच से पहले इंद्रुनाग देवता के यहां पूजा अर्चना करवाता है। इस बार यह मौका मिला ही नहीं। एचपीसीए स्टेडियम में बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच होने के साथ ही धर्मशाला के साथ 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने की उपलब्धि भी जुड़ जाती।

विज्ञापन


एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला अब तक एक टेस्ट मैच, पांच वनडे मैच और 11 टी-20 मैचों की मेजबानी कर चुका है। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के भी नौ मैच यहां खेले जा चुके हैं, जबकि महिला टी-20 के भी दो मैच यहां पर हो चुके हैं। एचपीसीए स्टेडियम में हर बार बारिश का साया बना रहता है। इस कारण दो मैच यहां पर बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। धर्मशाला में मैच करवाने से पूर्व एचपीसीए प्रबंधन को खनियारा स्थित बारिश के देवता इंद्रुनाग के दर पूजा अर्चना करनी पड़ती है। इसके बाद ही यहां पर मैच हो पाता है। इस बार मौसम पूर्वानुमान में मैच के दौरान बारिश होने की बहुत कम संभावना थी, लेकिन खराब आउटफील्ड ने काम खराब कर दिया। 
विज्ञापन


2016 से 2020 तक दो अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं रद्द
वर्ष 2016 में धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप का मैच राजनीतिक कारणों से रद्द हो गया था। इससे हिमाचल प्रदेश की साख को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद धर्मशाला वर्ष 2019 और 2020 में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। वहीं अब खराब आउट फील्ड के कारण टेस्ट मैच यहां से शिफ्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए मैदान को उखाड़ा गया था, लेकिन इस कार्य के दौरान मौसम ने साथ नहीं दिया, जिसके चलते तय समय पर मैदान का कार्य पूरा नहीं हो सका और मैच की मेजबानी छिन गई। उम्मीद है कि आगे और मैचों की मेजबानी मिलेगी। - आरपी सिंह, अध्यक्ष, एचपीसीए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed