फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dharamsala municipal corporation elections

धर्मशाला नगर निगम चुनाव आज, 113 उम्मीदवार मैदान में

Sun, 27 Mar 2016 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 27 Mar 2016 08:07 AM IST
सार

  • सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान, चार बजे से मतगणना
  • 17 वार्डों में कुल 31761 मतदाता डालेंगे अपना वोट
  • पार्षद ढाई-ढाई साल के लिए चुनेंगे मेयर, डिप्टी मेयर का कार्यकाल 5 साल

विज्ञापन
dharamsala municipal corporation elections
ईवीएम लेकर पोलिंग बूथ को रवाना होते पोलिंग अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में बने नगर निगम धर्मशाला के लिए रविवार को पहला चुनाव होने जा रहा है। निगम के 17 वार्डों के कुल 31 हजार 761 मतदाता अपने-अपने पार्षद चुनेंगे। एमसी चुनाव में 113 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नौ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सुबह 7.00 से मतदान शुरू हो गया है।

विज्ञापन


दोपहर 3.00 बजे तक मतदान होगा। चार बजे से मतगणना शुरू होगी। शाम पांच बजे से चुनाव परिणाम घोषित होना शुरू हो जाएंगे। नतीजे आते ही मेयर और डिप्टी मेयर की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं, लेकिन पार्टियों ने अपने-अपने समर्थक उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

विज्ञापन

ढाई-ढाई साल के लिए चुना जाएगा मेयर

dharamsala municipal corporation elections
एसपी संजीव गांधी पुलिस कर्मियों को चुनाव डयूटी बारे दिशा निर्देश देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला नगर निगम में आरक्षण रोस्टर के तहत ढाई-ढाई साल के लिए मेयर चुना जाएगा। ढाई साल एससी और ढाई साल एसटी पार्षद मेयर की कुर्सी संभालेगा। डिप्टी मेयर का चयन भी पार्षद करेंगे। हालांकि, उनका कार्यकाल पांच साल ही रहेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला श्रवण मांटा ने बताया कि पोलिंग पार्टियां कुल 34 बूथों पर तैनात कर दी गई हैं।

जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल है, लेकिन वोटर आई कार्ड नहीं है वे अन्य फोटोयुक्त आई कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य किसी भी सरकारी संस्था से जारी फोटो युक्त आई कार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed