फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamsala may host three T20 Cricket matches

क्रिकेट: धर्मशाला को मिल सकती है तीन टी-20 मैचों की मेजबानी

Sat, 22 Jan 2022 11:54 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jan 2022 11:54 AM IST
सार

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वन डे और टी-20 सीरीज के तीन-तीन मैच एक ही स्थान पर करवाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि खिलाड़ी और स्टाफ पर संक्रमण का खतरा न बने।

विज्ञापन
Dharamsala may host three T20 Cricket matches
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को मार्च में एक नहीं, बल्कि तीन टी-20 मैचों की मेजबानी मिल सकती है। ऐसा अवसर कोरोना महामारी के कारण मिल सकता है। पहला मैच 13 मार्च को होना है। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वन डे और टी-20 सीरीज के तीन-तीन मैच एक ही स्थान पर करवाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि खिलाड़ी और स्टाफ पर कोरोना संक्रमण का खतरा न बने।

विज्ञापन


6 फरवरी से वेस्टइंडीज के साथ तीन वनडे मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में हो सकते हैं। 15 फरवरी से वेस्टइंडीज के ही साथ तीन टी-20 मैच ईडन गार्डन कोलकाता में करवाए जा सकते हैं। भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों में एक मैच बेंगलूरू में 25 फरवरी से एक मार्च और दूसरा मोहाली में 5 मार्च से 9 मार्च के बीच तय शेड्यूल के तहत होगा। इसके बाद 13 मार्च से श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज के तीन मैच होने हैं।

विज्ञापन

एचपीसीए पूरी तरह तैयार : सुमित

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) सचिव सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि धर्मशाला को तीन मैच की मेजबानी की आधिकारिक सूचना हमें अभी तक नहीं मिली है। अगर ऐसा होता है तो एचपीसीए इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धर्मशाला में अब तक तीन मैच हुए हैं रद्द

धर्मशाला स्टेडियम में वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो चुके हैं। वर्ष 2016 में धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप का मैच राजनीतिक कारणों से रद्द हुआ था। इसके बाद सितंबर 2019 और 12 मार्च, 2020 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। मार्च में अकसर धर्मशाला में ठंड होती है और बारिशों का दौर भी जारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed