फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamsala: Buddhist religious leader Dalai Lama will give offline teaching after two years on March 18

धर्मशाला: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा दो साल बाद 18 मार्च को देंगे ऑफलाइन टीचिंग

Thu, 17 Mar 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 10:35 AM IST
सार

दलाईलामा मंदिर प्रशासन ने 18 मार्च को सुबह 8 बजे मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में अनुयायियों के लिए प्रवचन शेड्यूल किया है। मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना धर्मगुरु की वेबसाइट पर भी डाल दी है।

विज्ञापन
Dharamsala: Buddhist religious leader Dalai Lama will give offline teaching after two years on March 18
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा दो साल बाद अपने अनुयायियों को ऑफलाइन टीचिंग देंगे। दलाईलामा मंदिर प्रशासन ने 18 मार्च को सुबह 8 बजे मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में अनुयायियों के लिए प्रवचन शेड्यूल किया है। मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना धर्मगुरु की वेबसाइट पर भी डाल दी है।

विज्ञापन


पिछली बार दलाईलामा ने दिसंबर 2019 में ऑफलाइन टीचिंग दी थी। इसके बाद चीन में कोविड की दस्तक के बाद जनवरी 2020 से धर्मगुरु ने ऑफलाइन टीचिंग और बाहरी लोगों से मिलना बंद कर दिया था। हालांकि इस दौरान वह ऑनलाइन टीचिंग के जरिये दुनिया भर के लोगों से जुड़े रहे। 
विज्ञापन


 इस दौरान दलाईलामा सिर्फ एक बार जोनल अस्पताल तक कोविड वैक्सीन लगवाने अपने निवास से बाहर आए थे। दूसरी वैक्सीन उन्होंने अपने घर पर ही ली थी। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद 15 दिसंबर 2021 से दलाईलामा ने दुनिया के प्रमुख लोगों से मिलना-जुलना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दलाईलामा निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से अपने निवास स्थान मैक्लोडगंज में मिले थे। इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद फिर से उन्होंने लोगों से मिलना बंद कर दिया था। दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर मंद पड़ने के बाद अब ऑफलाइन टीचिंग देने के लिए धर्मगुरु का 18 मार्च का शेड्यूल तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed