फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dharamsala and sundernagar will be developed as smart city.

अच्छी खबर! अब इन्हें भी बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी

Fri, 14 Nov 2014 09:55 AM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
dharamsala and sundernagar will be developed as smart city.

हिमाचल में दो स्मार्ट सिटी बनाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार मंडी जिले के सुंदरनगर और कांगड़ा के धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए फंड देने पर राजी हो गई है। खास बात यह है कि ये दोनों शहर मोदी की देश की 100 स्मार्ट सिटी की सूची से अलग है। उनमें शिमला शहर को चुना गया है।

विज्ञापन


वीरवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की निदेशक अभिलाषा महापात्र ने सूबे के शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठानिया के साथ हुई बैठक में इस पर मुहर लगाई। अब प्रदेश सरकार को डीपीआर बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन


मोदी की ड्रीम सिटी की तर्ज पर ही हिमाचल सरकार ने राज्य के नौ शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में दो शहरों को वित्तीय मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक से लौटे जेएम पठानिया ने बताया कि सुंदरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के बाद मंडी, कुल्लू, मनाली, रिवालसर और धर्मशाला से पालमपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां और कांगड़ा को जोड़ा जाएगा।

ये सुविधाएं दी जाएंगी

dharamsala and sundernagar will be developed as smart city.

इन शहरों में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट का निर्माण होगा। सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। कॉलोनियों को पानी, सड़कें और एलईडी लाइटों की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जेएम पठानिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी का निर्माण पीपीपी मोड से होगा। डीपीआर तैयार करने के लिए सरकार खुद कस्लटेंट नियुक्त करेगी। इसका खर्चा भी केंद्र उठाएगा।

-स्मार्ट शहरों की सड़कें होंगी चौड़ी
-पानी और बिजली की व्यवस्था होगी सुदृढ़
-कॉलोनियों में होगा शौचालय का निर्माण
-शहर स्वच्छ बनाने को कूड़ा संयंत्र बनेंगे
-लिफ्ट और एस्केलेटर की होगी सुविधा
-परिवहन सेवाएं की जाएंगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed