फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dhaniram Shandil said the box of jobs will soon open in Himachal, thousands of posts will be filled

Himachal News: धनीराम शांडिल बोले- हिमाचल में जल्द खुलेगा नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे हजारों पद

Wed, 20 Sep 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 07:49 PM IST
सार

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलेगा।

विज्ञापन
Dhaniram Shandil said  the box of jobs will soon open in Himachal, thousands of posts will be filled
श्रम एवं रोजगार मंत्री धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलेगा। शिक्षा विभाग में 6,000 पदों को भरा जाएगा। 5,000 जल रक्षक और 3,000 वन मित्रों के पदों को भरा जाएगा। शांडिल ने बताया कि प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या आठ लाख है।

विज्ञापन

विज्ञापन


हिमाचल में बेरोजगारी दर चार फीसदी है। देश की बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 7.8 फीसदी, पंजाब में 6.4 फीसदी और हरियाणा में 9 फीसदी है। हिमाचल में वर्ष 2020-21 में बेरोजगारी दर 3.3 फीसदी थी, जो 2021-22 में बढ़कर चार फीसदी हाे गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों की बेरोजगारी दर 4.5 फीसदी और महिलाओं की 2.6 फीसदी है। शहरी क्षेत्रों में पुरुषों की यह दर 4.9 फीसदी और महिलाओं की 17.3 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सितंबर तक कोविड के समय नियुक्त कर्मियों को सेवा विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और स्वास्थ्य विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना महामारी के दौरान सेवा प्रदाता के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर 1828 डाटा एंट्री आपरेटर, वार्ड बॉय और स्टाफ नर्सों को नियुक्त किया गया। इन्हें 30 सितंबर 2023 तक सेवाविस्तार दिया गया है। इनके वेतन पर 2.74 करोड़ का खर्च आ रहा है। आगामी सेवाविस्तार को लेकर जल्द ही विचार किया जाएगा। 


 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 354, सहायिकाओं के 866 पद रिक्त

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 354, मिनी कार्यकर्ता के दो और सहायिकाओं के 866 पद रिक्त हैं। विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि प्रदेश में कुल 18,386 आंगनबाड़ी केंद्रों में 18,032 कार्यकर्ता और 17,520 सहायिकाएं नियुक्त हैं। 539 मिनी केंद्रों में 537 मिनी कार्यकर्ता नियुक्त हैं। 24 अगस्त को इनकी भर्ती से संबंधित नियम बदले गए हैं। प्रार्थी आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा पास होनी चाहिए। आयु विज्ञापन की अंतिम तिथि को 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आयु 50,000 रुपये से अधिक न हो। 

महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से दिए जाएंगे 1500 रुपये

प्रदेश में महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के तहत 1500-1500 रुपये की राशि चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री धनीराम शांडिल ने बताया कि स्पीति क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान राशि देना शुरू कर दिया गया है। अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था जल्द शुरू होगी।

डीजल पर वैट बढ़ाने से 35.94 फीसदी बढ़ी आय

प्रदेश में डीजल पर वैट बढ़ाने से एक जनवरी से 31 अगस्त 2023 तक सरकार को 468.60 करोड़ रुपये की आय हुई है। बीते वर्ष इस अवधि में डीजल पर वैट से सरकार को 344.71 करोड़ रुपये हुई थी। डीजल पर वैट बढ़ने से सरकार की आय में 123.90 करोड़ रुपये की वृद्धि हुआ है। यह वृद्धि बीते वर्ष की तुलना में 35.94 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed