{"_id":"64199da8b41cee834a0dcf9b","slug":"dhaniram-shandil-said-registration-renewal-will-be-online-in-employment-offices-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शांडिल बोले- रोजगार कार्यालयों में ऑनलाइन होगा पंजीकरण-नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शांडिल बोले- रोजगार कार्यालयों में ऑनलाइन होगा पंजीकरण-नवीनीकरण
Tue, 21 Mar 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Mar 2023 05:36 PM IST
सार
युवा कहीं से भी रोजगार कार्यालयों में अपना पंजीकरण और नवीनीकरण करवा सकेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर सुगमता से प्रदान करने के लिए आनलाइन पोर्टल में नियोक्ताओं को पंजीकरण करवाने का समाधान भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग युवाओं की सुविधा के लिए रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण के लिए आलाइन पोर्टल विकसित कर रहा है। इसके तहत युवा कहीं से भी रोजगार कार्यालयों में अपना पंजीकरण और नवीनीकरण करवा सकेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर सुगमता से प्रदान करने के लिए आनलाइन पोर्टल में नियोक्ताओं को पंजीकरण करवाने का समाधान भी रखा जा रहा है। नियोक्ता मांग अनुसार योग्य एवं कुशल बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एक कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में रोड मैप तैयार कर रही है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में योग्य कुशल बेरोजगारों की संख्या 2.43 लाख है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुशल बेरोजगारों की संख्या 12,339 है। भाजपा विधायक डॉ. जनकराज के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि कुशल बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से रोजगार मेलों तथा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करवाया जाता है।
विज्ञापन