{"_id":"5e8dcfb28ebc3e711a36c9dc","slug":"dgp-sitaram-mardi-statement-over-coronavirus-positive-cases-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आए कोरोना के पॉजिटिव मामलों में 75 फीसदी जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आए कोरोना के पॉजिटिव मामलों में 75 फीसदी जमाती
Wed, 08 Apr 2020 06:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल में मौजूद तब्लीगी जमात के लोगों को डीजीपी सीताराम मरडी ने सलाह दी है कि वह जीओ और जीने दो का सिद्धांत मानें और खुद जीने व दूसरों को जीने देने के लिए जरूरी एहतियात बरतें और सरकार को अपनी जानकारी दें। बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी वीडियो बयान में डीजीपी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 20 पॉजिटिव मरीज हैं और वे सभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। बताया कि मंगलवार को भी जो नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वे भी जमाती हैं और वे अन्य कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आने से ग्रसित हुए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में 75 फीसदी मामले तब्लीगी जमात की वजह से हैं। वर्तमान में जो भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ है, वह तब्लीग की वजह से हुआ है और अभी तक ऊना की उस मस्जिद से बाहर के किसी व्यक्ति तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने फिर अपील की कि लोग खुद को क्वारंटीन रखे और बाहर से आने की व बीमारी होने पर शासन व सरकार को जानकारी दें।
विज्ञापन
पीएम फंड में योगदान दें, असमर्थ हों तो प्रार्थनाएं करें
डीजीपी ने आम लोगों से अपील की कि वे पीएम केयर फंड में ज्यादा से ज्यादा योगदान देने का प्रयास करें। जो लोग आर्थिक मजबूरियों के चलते आर्थिक योगदान नहीं कर सकते हैं, वे प्रार्थनाएं करें।
विज्ञापन