फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dgp sanjay kundu orders probe water released form Pandoh Dam Mandi

DGP Sanjay Kundu: कुल्लू में 29 देशों के 687 विदेशी पर्यटक सुरक्षित, डैम से अचानक पानी छोड़ने की जांच होगी

Sun, 16 Jul 2023 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

डीजीपी संजय कुंडू ने आपदा में बेहतरीन कार्य करने के किए पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा की प्रशंसा की।

विज्ञापन
dgp sanjay kundu orders probe water released form Pandoh Dam Mandi
प्रेसवार्ता करते डीजीपी संजय कुंडू। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पंडोह डैम से अचानक पानी छोड़ना और इससे इतना अधिक नुकसान होना जांच का विषय है। फिलहाल आपदा का समय है और इस मामले की बाद में जांच की जाएगी। कुंडू ने हाल ही में प्रदेश भर में आई आपदा से निपटने में एसडीआरएफ और हिमाचल पुलिस की भूमिका की सराहना की। कुंडू ने कहा कि हिमाचल पुलिस राष्ट्रपति पदक से अलंकृत होने वाली देश की सातवीं राज्य की पुलिस है जो सतर्कता एवं प्रोफेशनल तरीके से हर चुनौती का सामना करती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थाना स्तर के अधिकारी मौके पर ऊपर से किसी आदेश का इंतजार किए ही अपने स्तर पर इस तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है। प्रदेश को तीन एसडीआर की कंपनियां मिली हैं। जिनका एनडीआरएफ के साथ प्रशिक्षण करवाकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तैनाती दी गई है। पुलिस लापता लोगों के आंकड़े एकत्र कर उनकी तलाश कर रही है। अभी यह अभियान आगामी 15 सितंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आपदा के समय पुलिस का मनोबल बढ़ने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली इस समय पर्यटन की दृष्टि से देश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित हुई है। इस आपदा में देश ही नहीं 25 देशाें के करीब 70 हजार पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया। लाहौल-स्पीति जिले के चंद्रताल से भी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सात सौ लोग किए रेस्क्यू : एसपी
इस अवसर पर एसपी मंडी सौम्या शिबन ने बताया कि मंडी में अब तक सात सौ लोगों का रेस्क्यू किया गया और सात शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी पुलिस ने लोगों के सहयोग से कुल्लू मनाली से लौट रहे करीब सात हजार पर्यटकों को पानी और खाने के पैकेट उपलब्ध करवाए हैं। जबिक मंडी मनाली मार्ग की बहाली के लिए चौबीस घंटे पुलिस के जवान सड़क पर तैनात हैं। इस मौके पर डीजीपी सेंटर रेंज मंडी मधुसुदन भी मौजूद रहे।

आपदा में बेहतर काम के लिए डीजीपी ने की एसपी कुल्लू की प्रशंसा
जिला कुल्लू में बाढ़ को आए एक हफ्ते का समय हो गया है। अब धीरे-धीरे जनजीवन भी सामान्य हो रहा है। वहीं मणिकर्ण और सैंज घाटी से पर्यटकों को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है। अभी तक जिले से 11,000 पर्यटक वाहनों समेत 70,000 सैलानियों को निकाल कर घर भेजा गया है। इसमें 29 देशों के 687 विदेशी भी शामिल, जो जिले के अलग अलग इलाकों में सुरक्षित हैं। जिले में अभी तक किसी भी विदेशी के लापता की सूचना नहीं है। सबसे अधिक इजराइल के 444, रूस के 107 और अमेरिका के 40 पर्यटक हैं।

डीजीपी संजय कुंडू ने कुल्लू में प्रेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने आपदा में बेहतरीन कार्य करने के किए पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा की प्रशंसा की। डीजीपी ने कहा कि अभी भी पार्वती घाटी के साथ सैंज में पर्यटक हैं, जो अपनी मर्जी से रुके हैं। जिन पर्यटकों के वाहन यहां फंसे हैं, उनकी सुरक्षा पुलिस करेगी। कुल्लू में मनाली से लेकर औट तक ब्यास नदी में 20 शव मिले हैं। शनिवार को भी मनाली में दो और शव मिले हैं। अधिकतर की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस इनके डीएनए सैंपल लेकर रख रही है। पुलिस के पास अभी तक 22 लोगों के मिसिंग होने की शिकायत मिली है, लेकिन यह लोग सुरक्षित हो सकते हैं। कुंडू ने कहा कि लाहौल के चंद्रताल में करीब 300 सैलानी फंसे थे। उनको निकालने के लिए एसपी लाहौल- स्पीति मयंक चौधरी खुद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान के ख़त्म होने तक डटे रहे।

इसमें दुबई का दंपती भी फंसा था। उन्हें सांस लेने की दिक्कत आई,बाद में उन्हें रेस्क्यू किया गया। इस बार पुलिस का कंट्रोल रूम 15 सितंबर तक रहेगा। अगर किसी की शिकायत होगी तो वह नियंत्रण कक्ष के नंबर 82196- 81600 पर फोन कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पुलिस ने सूबे में अवैध खनन के चालान कर 18 करोड़ का जुर्माना वसूला था।


पर्यटकों के लिए एप बनाएगी पुलिस
डीजीपी ने कहा कि आपदा को देखते हुए पुलिस एक एप तैयार करेगी। जिसमें प्रदेश में सैर सपाटे को आने वाले सैलानी स्वेच्छा से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। कहा पर्यटन के लिए कुल्लू और लाहौल एक हब बन गया है। वहीं मौसम के अलर्ट को लेकर पुलिस मैसेज सुविधा भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed