{"_id":"587a35fb4f1c1b7840baa17f","slug":"devta-vir-ajaypal-temple-burned-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रांति के दिन भीषण अग्निकांड, देवता वीर अजयपाल का मंदिर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रांति के दिन भीषण अग्निकांड, देवता वीर अजयपाल का मंदिर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती महाराजा वैली के पीज गांव में शनिवार को देवता वीर अजयपाल का मंदिर जलकर राख हो गया। आग से देवता की दो अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के तीन मोहरे तथा अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
आग से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीज में देवता वीर अजयपाल के डेढ़ मंजिला मंदिर में सुबह अचानक आग गई। देवता का मंदिर गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
इससे पहले कि ग्रामीणों को आग की सूचना मिलती, तब तक पूरा मंदिर आग की चपेट में आ चुका था। ग्रामीणों के सामने ही पूरा मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गौर रहे कि शनिवार को जिला में मकर संक्रांति का पर्व था। मकर संक्रांति के दिन इस प्रकार की अप्रिय घटना के होने देव समाज से जुड़े लोग बुरा संकेत मान रहे हैं।
ग्राम पंचायत पीज के प्रधान भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि मंदिर का इतिहास तथा मंदिर काफी पुराना था। उन्होंने कहा कि आग की सूचना जब तक ग्रामीणों को मिली आग से पूरा मंदिर जलकर राख हो चुका था।
उधर, जिला फायर ऑफिसर दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि पीज में देवता वीर अजयपाल का मंदिर जलकर नष्ट हुआ है। आग से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। आगजनी से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी।