फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotees Pay Obeisance At Shaktipeeth Jwalamukhi Temple On The First Day Of Shardiya Navratri

आस्था: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र का भव्य आगाज, श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के किए दर्शन

Sun, 15 Oct 2023 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)/चामुंडा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)/चामुंडा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Oct 2023 05:40 PM IST
सार

ज्वालामुखी मंदिर में सुबह विधिवत पूजा अर्चना झंडा रस्म, कन्या पूजन, घट स्थापना के साथ विधायक संजय रत्न ने नवरात्र का भव्य आगाज किया।

विज्ञापन
Devotees Pay Obeisance At Shaktipeeth Jwalamukhi Temple On The First Day Of Shardiya Navratri
मां ज्वालामुखी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र मेले रविवार से शुरू हो गए हैं। सुबह पांच बजे आरती के बाद जयकारों से मां का दरबार गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और माता की ज्योति ले जाकर घरों में स्थापित की।

विज्ञापन


ज्वालामुखी मंदिर में सुबह विधिवत पूजा अर्चना झंडा रस्म, कन्या पूजन, घट स्थापना के साथ विधायक संजय रत्न ने नवरात्र का भव्य आगाज किया। मेले के पहले दिन पूरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। शहनाई वादन की धुनों व विधिवत मंत्रों के साथ पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा व दिव्यांशु भूषण ने विधायक संजय रत्न से झंडा रस्म करवाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक संजय रत्न ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की तरफ से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि शारदीय नवरात्र मेले 15 से 23 अक्तूबर तक चलेंगे। डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने बताया कि नवरात्र के चलते ज्वालामुखी में सुरक्षा और सुविधा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरे से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को सात सेक्टर में बांटा गया है। 

चामुंडा मंदिर में पहले नवरात्र पर छह हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति स्थापना और वंदना के साथ हुआ। रविवार को यज्ञशाला में आचार्य बालक राम की अगुवाई में मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर, पूर्व न्यासी सुभाष चंद और विजय अरोड़ा ने पूजा-अर्चना की।

मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर ने बताया कि आचार्य बालक राम की अगुवाई में 51 विद्वान पंडितों और 10 संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों की ओर से नौ दिन तक रामायण पाठ, रुद्र पाठ, शतचंडी, लक्ष्मी पाठ आदि पथ किए जाएंगे। मंदिर में नारियल चढ़ाने और हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

हर आने जाने वाले रास्ते पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोले जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस मौके पर यज्ञशाला में संस्कृत महाविद्यालय के प्रिंसिपल हरीश शर्मा, अनन्या शर्मा और संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed