{"_id":"63b2f35d93925e521d5cb70f","slug":"devotee-donates-gold-throne-in-baba-balak-nath-temple-deotsidh-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था: बाबा बालक नाथ मंदिर में दान किया ढाई किलो सोने का सिंहासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था: बाबा बालक नाथ मंदिर में दान किया ढाई किलो सोने का सिंहासन
Mon, 02 Jan 2023 08:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:39 PM IST
सार
श्रद्धालु की ओर से अर्पित किए गए नए सोने के सिंहासन पर बाबा बालक नाथ की मूर्ति को स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोने के सिंहासन पर स्थापित की बाबा बालक नाथ की मूर्ति।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध में पंजाब के एक श्रद्धालु ने ढाई किलो के सोने के सिंहासन का गुप्त दान किया है। पहले वाले सोने के सिंहासन को मंदिर ट्रस्ट के लॉकर में जमा कर लिया गया है। इसके स्थान पर श्रद्धालु की ओर से अर्पित किए गए नए सोने के सिंहासन पर बाबा बालक नाथ की मूर्ति को स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले बाबा बालक नाथ की गुफा में सोने का दरवाजा लगवाया गया था। मंदिर के आधुनिक लंगर भवन में श्रद्धालुओं के लिए स्टील की चौकियों का प्रबंध भी किया गया है। जबकि श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से खड़े या बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण करने की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यह व्यवस्था भी सात समंदर पार बाबा बालक नाथ के यूके (ब्रिटेन) में स्थित श्रद्धालु महिला कमलजीत और अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से की गई। मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के अध्यक्ष और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि पंजाब के एक श्रद्धालु ने मंदिर में बाबा बालक नाथ के लिए सोने का सिंहासन गुप्तदान में दिया है।
विज्ञापन