{"_id":"622f7317b2329c000b1266d9","slug":"devbhoomi-kshatriya-sangathan-if-an-act-is-not-made-on-the-general-category-commission-there-will-be-secretariat-gherao","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि क्षत्रिय संगठन: सामान्य वर्ग आयोग पर एक्ट नहीं बनाया तो होगा सचिवालय घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि क्षत्रिय संगठन: सामान्य वर्ग आयोग पर एक्ट नहीं बनाया तो होगा सचिवालय घेराव
Mon, 14 Mar 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Mar 2022 10:37 PM IST
सार
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार को 15 मार्च रात 12 बजे तक का समय दिया है। यदि सामान्य वर्ग आयोग पर एक्ट नहीं बनाती तो 16 मार्च को सचिवालय घेराव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि एक लाख लोगों के साथ सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामान्य वर्ग आयोग पर अधिनियम बनाने की मांग को लेकर देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने 16 मार्च को सचिवालय घेराव का एलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार को 15 मार्च रात 12 बजे तक का समय दिया है। यदि सामान्य वर्ग आयोग पर एक्ट नहीं बनाती तो 16 मार्च को सचिवालय घेराव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि एक लाख लोगों के साथ सचिवालय का घेराव करेंगे। अगर सरकार एक्ट बना देती है तो संगठन सरकार का आभार जताने के लिए सचिवालय जाएगी।
विज्ञापन
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 16 मार्च को संगठन एक लाख लोगों के साथ सचिवालय पहुंचेगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वह सवर्ण समाज के लिए एक्ट लाएगी। लेकिन अब इसमें जो अधिसूचना की गई है उसमें लिखा गया है कि सामान्य वर्ग आयोग का गठन किया जाएगा। सामान्य वर्ग समाज की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।
विज्ञापन