फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Details of fire extinguishers installed in hostels sought

Shimla News: छात्रावासों में लगे अग्निशामक यंत्रों का ब्योरा तलब

Wed, 15 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Details of fire extinguishers installed in hostels sought
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास के पास एक निजी भवन में हुई आग लगने की घटना के बाद विवि के छात्रावासों में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। चीफ वार्डन कार्यालय ने सभी छात्रावासों के वार्डनों को छात्रावासों में लगे आग बुझाने के यंत्रों और उपकरणों का ब्योरा देने को कहा है। विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने सभी वार्डन से एक सप्ताह के भीतर छात्रावासों में लगे अग्निशामक यंत्रों की रीफिलिंग करवाने को कहा है। इसके साथ ही किसी छात्रावास में यदि नए सिलिंडर लगाए जाने हैं तो इसकी मांग देने को कहा है। विवि के 14 छात्रावासों में वर्तमान में औसतन एक फ्लोर में एक सिलिंडर लगाया है। इनमें कुछ की रीफिलिंग भी समय से नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article