फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy cm Mukesh agnihotri Una and Minister Dhaniram Shandil chairman of the Solan Welfare Committee

Shimla News: उपमुख्यमंत्री मुकेश ऊना और मंत्री धनीराम शांडिल सोलन कल्याण समिति के अध्यक्ष

Wed, 19 Apr 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Deputy cm Mukesh agnihotri Una and Minister Dhaniram Shandil chairman of the Solan Welfare Committee
उपमुख्यमंत्री मुकेश ऊना और मंत्री धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण समितियों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को जिला चंबा, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को जिला कुल्लू की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


विधायक चंद्रशेखर को जिला मंडी, संजय रतन को कांगड़ा, विनय कुमार को सिरमौर, नंदलाल को शिमला, राजेंद्र राणा को हमीरपुर और रवि ठाकुर को जिला लाहौल-स्पीति की जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में संबंधित जिला के सांसद, विधायक और नगर पंचायत, नगर परिषद व नगर निगम के प्रधान और मेयर को बतौर गैर सरकारी सदस्य शामिल किया गया है। संबंधित जिला के उपाध्यक्ष समिति के उपाध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed