फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri said Rs 300 crore will be spent on tourism and water sports infrastructure in Nadau

Mukesh Agnihotri: नादौन में टूरिज्म और वॉटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 300 करोड़

Sun, 05 Nov 2023 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Nov 2023 07:40 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे और हिमाचल प्रदेश में विकास के एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri said Rs 300 crore will be spent on tourism and water sports infrastructure in Nadau
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के समापन पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह चैंपियनशिप पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। पर्यटन मानचित्र पर नादौन की एक अलग पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता से नादौन में पर्यटन उद्योग को नए पंख लगेंगे।

विज्ञापन


नादौन क्षेत्र में पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का खाका बनाया गया है। इनमें होटल निर्माण के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये, वेलनेस सेंटर के लिए 65 करोड़, हेलीपोर्ट 3.50 करोड़ और वे-साइड अमेनिटीज के लिए 13 करोड़ रुपये की योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग के माध्यम से भी लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर की गई हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे और हिमाचल प्रदेश में विकास के एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। नादौन में ई-बस डिपो भी खोला जा रहा है और प्रदेश में आने वाली ई-बसों की पहले खेप इसी क्षेत्र को मिलेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का अभी केवल 10 माह का कार्यकाल पूरा हुआ है, लेकिन विपक्ष के लोग कांग्रेस की 10 गारंटियों पर बेवजह टिप्पणियां कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर गारंटी पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण आपदा के दौर में हिमाचल को केंद्र सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली। इस आपदा में अकेले जलशक्ति विभाग को ही लगभग 2200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन विभाग ने लोगों को पानी की कमी महसूस नहीं होने दी। केंद्र के भेदभावपूर्ण रवैये के बावजूद हिमाचल सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया।


इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और चैंपियनशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सांस्कृतिक कायर्क्रम की शुरूआत वीके चौहान (बालकू) ने मित्रां दे मेले जो आयां और गुरुवंदना के साथ की। आयोजक राजीव जस्सल ने बताया कि समारोह के दौरान प्रदेश के मशहूर कलाकार अनुज शर्मा, पंजाबी कलाकार गौरव कौंडल, सौरव शर्मा ने प्रस्तुतियों से समां बांधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed