फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri met the girl student injured in Palampur attack in PGI

Mukesh Agnihotri: पालमपुर हमले में घायल छात्रा का उप मुख्यमंत्री ने पीजीआई में जाना कुशलक्षेम

Thu, 25 Apr 2024 06:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पालमपुर में हुए हमले में घायल छात्रा को देखने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिटिया के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। इस संदर्भ में पीजीआई प्रशासन को सरकार की ओर से अधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri met the girl student injured in Palampur attack in PGI
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

कांगड़ा जिले के पालमपुर में हुए हमले में घायल युवती का कुशलक्षेम जानने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। मुकेश अग्निहोत्री ने घायल युवती शायना के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली। अग्निहोत्री ने कहा कि डॉक्टरों से बातचीत में पता चला कि स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार बिटिया के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। इस संदर्भ में पीजीआई प्रशासन को सरकार की ओर से अधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर की घटना दुखद है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केवल गिरफ्तारी करना हमारा उद्देश्य नहीं है, ऐसी घटनाओं को क्यों अंजाम दिया जा रहा है, उस दिशा की तरफ बढ़ने की जरूरत है।

विज्ञापन


'बेटी को दिलाया जाएगा इंसाफ'
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बेटी को इंसाफ दिलाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वारदात के दौरान जिन्होंने युवती को बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया, वे भी काबिले-तारीफ है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास हर स्तर पर हो रहा है। हर पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है कि उनके क्षेत्र में पुलिस सतर्क रहे, सक्रिय रहे, फील्ड में रहे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। जो भी लापरवाही बरतेगा उसे पर कार्रवाई होगी। जहां आज असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। वहीं, खनन और चिट्टा माफिया को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो, इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रथम कर्तव्य हिमाचल के आमजन की सुरक्षा करना है। हमें हर विषय पर राजनीति नहीं करनी है, सामाजिक सुधार करना है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए व हर वर्ग की सुरक्षा के लिए काम करना है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस प्रमुख से लेकर नीचे के अधिकारी और पुलिसकर्मी इस बात को समझें कि किसी भी स्तर पर छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed