फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri daughter Aastha Agnihotri refuses to contest elections

Hamirpur: उप मुख्यमंत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, कही भावुक कर देने वाली बातें

Thu, 18 Apr 2024 01:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:06 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। आस्था अग्निहोत्री कहती हैं कि ''मैं मां के बिना जीने का रास्ता तलाश रही हूं।''

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri daughter Aastha Agnihotri refuses to contest elections
मुकेश अग्निहोत्री व आस्था अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस हमीरपुर और कांगड़ा से अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं कर पाई है। वहीं, चर्चाएं ये भी चली कि हमीरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री को मैदान में उतार सकती है, लेकिन अब आस्था अग्निहोत्री के पिता और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


'मां की यादों में जूझ रही हूं'
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। आस्था अग्निहोत्री कहती हैं कि ''मैं मां के बिना जीने का रास्ता तलाश रही हूं, मां ने यह राजनीतिक सल्तनत खड़ी की, उनकी यादों से जूझ रही हूं। इस दु:खद घड़ी में लोकसभा या विधानसभा जाने की लालसा नहीं। राजनीति से ऊपर मेरी मां की अनगिनत समृतियों ने मुझे भीतर से तोड़ दिया है, पापा भी बोल्ड फेस रख रहे हैं, लेकिन हकीकत मैं जानती हूं। यह समय मां को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का, चुनाव लड़ने का कतई भी नहीं है। इसलिए प्रस्ताव करने के लिए सभी का आभार।''
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed