फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy cm Mukesh Agnihotri: Byelection battle between Congress vs rebels, BJP nowhere

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री: उपचुनाव की जंग कांग्रेस बनाम बागियों के बीच, भाजपा कहीं नहीं

Tue, 02 Apr 2024 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 07:35 PM IST
सार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता छह कांग्रेस बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Deputy cm Mukesh Agnihotri: Byelection battle between Congress vs rebels, BJP nowhere
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़ जो विधायक बागी बने हैं उन्हें कमल का चुनाव चिह्न थमाने से स्पष्ट हो गया है कि इसके पीछे भाजपा की साजिश थी। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान एक चक्रव्यूह रचा। बस वह एक दिन भाजपा का था। इसके बाद से अब भाजपा में सबसे बड़ा विद्रोह पैदा हो गया है। मुकेश अग्निहोत्री लाल सिंगी के निजी होटल में जिला कांग्रेस अग्रणी संगठनों की हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता छह कांग्रेस बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। अंदरखाते वह भी कांग्रेस को वोट करने का मन बना चुके हैं। इस पूरे माहौल के बीच उपचुनाव की जंग कांग्रेस बनाम कांग्रेस के छह बागी विधायकों के बीच है। सत्ता का लालच लेकर बैठी भाजपा कहीं नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं। भाजपा ने प्रदेश में सरकार को धराशायी करने की साजिश की।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहते हैं कि सरकार अल्पमत में है और 4 जून को एक सरकार केंद्र और एक प्रदेश में बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, जनता भाजपा को मुहं तोड़ जवाब देगी। लोग कह रहे हैं कि जयराम ठाकुर ने अपने सत्ता लालच में भाजपा पार्टी गिरवी रख दी। उपचुनाव में कांग्रेस सभी विधानसभा सीटों सहित केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। छह विधायक कांग्रेस से बागी होकर केवल 14 माह में पूर्व विधायक बन गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत नहीं दी। अब ये विधायक फंस चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंडी सीट प्रतिभा सिंह यकीनन चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी को सिफारिश की है कि उपचुनाव में अपने नेता को ही टिकट दिया जाए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, विधायक सुदर्शन बबलू, प्रदेश महासचिव विवेक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा सहित गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed