{"_id":"657db199545201ec4d0ac4c5","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-all-officers-and-employees-should-work-with-honesty-and-devotion-to-duty-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री: ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें सभी अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री: ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें सभी अधिकारी और कर्मचारी
Sat, 16 Dec 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:48 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की निरंतर प्रक्रिया में अधिकारी एवं कर्मचारी यदि निर्धारित समय में काम पूरा करने में सफल होते हैं तो कार्य आमजन के लिए अधिक लाभकारी साबित होते हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विभागीय अधिकारी विकास एवं जन कल्याण से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्यूनतम समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। ताकि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों द्वारा क्षेत्रवासियों को निर्धारित समय सीमा में लाभांवित किया जा सके। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उपमंडल मुख्यालय हरोली में राजस्व तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक में दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की निरंतर प्रक्रिया में अधिकारी एवं कर्मचारी यदि निर्धारित समय में काम पूरा करने में सफल होते हैं तो कार्य आमजन के लिए अधिक लाभकारी साबित होते हैं।
विज्ञापन
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भविष्य में बड़ी परियोजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए क्षेत्र में एक बड़े भूमि बैंक का होना आवश्यक है इसकी उपलब्धता के अनुसार ही विकास कार्यों के लिए स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक पटवार सर्कल स्तर पर एक भूमि बैंक चिन्हित किया जाए। ताकि भूमि की उपलब्धता के अनुसार भविष्य की परियोजनाओं के लिए स्थान का चयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपमंडल मुख्यालय हरोली में एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार तथा खंड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों के लिए सरकारी आवासों का निर्माण किया जाएगा ताकि उपमंडल के सभी उच्च अधिकारी सुविधाजनक माहौल में क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
असुरक्षित पंचायत भवनों से जुड़े दस्तावेज करवाएं जमा
उन्होंने बैठक में उपस्थित ग्रामीण विकास के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दें। इसके अतिरिक्त जिन पंचायत में अपने पंचायत भवन नहीं हैं अथवा पंचायत भवन असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं, ऐसी पंचायतें 10 दिन के भीतर आवश्यक जमीनी दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत भवन के निर्माण में 1.14 करोड़ रुपये तीन किश्तों में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पटवारी और कानूनगो संघ ऊना के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा तथा जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री का विधिवत स्वागत किया तत्पश्चात एसडीएम हरोली विशाल शर्मा तथा खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह उपस्थित रहे।