फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri said that all temples will be econnected devotees will be able to visit

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले: ई-कनेक्ट होंगे सभी मंदिर, श्रद्धालु घर बैठे कर सकेंगे दर्शन

Thu, 27 Jul 2023 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालमुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालमुखी (कांगड़ा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Jul 2023 11:01 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोह के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri said that all temples will be econnected devotees will be able to visit
मंदिर में पूजा-अर्चना करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे श्रद्धालुओं को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यह बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोह के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है और इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें। उन्होंने कहा कि ज्वालाजी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है और इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है, इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed