डिपुओं में बाजार से इतने रुपये सस्ता मिलेगा पौष्टिक नमक, कुपोषण से बचाने को पहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में डबल फोर्टिफाइड (आयोडीन और आयरन युक्त) नमक मिलेगा। यह नमक बाजार मूल्य की अपेक्षा 22 रुपये सस्ता होगा। उपभोक्ताओं को यह नमक 8 रुपये प्रति किलो दिया जाएगा। झारखंड और कर्नाटक सरकार उपभोक्ताओं को यह नमक उपलब्ध करा रही है। डबल फोर्टिफाइड नमक देने वाला हिमाचल तीसरा राज्य होगा।
इस नमक की खास बात यह है कि यह लोगों, खासकर बच्चों को कुपोषण से बचाएगा। इसमें आयरन, आयोडीन और सूक्ष्म पौष्टिक तत्व हैं। बच्चों के आई क्यू के लिए भी यह नमक लाभदायक होगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने डबल फोर्टिफाइड नमक देने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे। इसमें 13 कंपनियों ने भाग लिया। निगम ने टेंडर फाइनल कर फाइल मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दी है।
खाद्य आपूर्ति निगम ने दिए टेंडर करने के निर्देश
अभी उपभोक्ताओं को डिपुओं में साधारण नमक दिया जाता था। इसमें सिर्फ आयोडीन होता था। हिमाचल के लोग इस नमक का इस्तेमाल नहीं करते थे। आधे से ज्यादा नमक डिपुओं में बच जाता था। एक महीने से ज्यादा नमक को रख भी नहीं सकते थे। ऐसे में नमक की वेस्टेज ज्यादा होती थी।
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में डबल फोर्टिफाइड नमक दिया जाना है। खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए यह नमक काफी गुणकारी होगा। - अमिताभ अवस्थी, सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग