फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   department exam schedule for himachal announced.

हिमाचल में विभागीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Thu, 31 Dec 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
department exam schedule for himachal announced.

हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2016 तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा करवाएगा। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ये विभागीय परीक्षा विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए होगी।

विज्ञापन


इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवा, हिमाचल प्रदेश वन सेवा सहित अन्य राजपत्रित तथा अराजपत्रित अधिकारियों, आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के नागरिक अभियंताओं, विद्युत एवं यात्रिक अभियंताओं और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सहायक अभियंता नागरिक तथा वरिष्ठ प्रबंधक भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बोर्ड की ओर से वित्त प्रबंधन के पेपर एक की परीक्षाएं हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला के अतिरिक्त धर्मशाला एवं मंडी में भी होंगी। परीक्षा देने के इच्छुक अधिकारी तथा कर्मचारियों को अपने आवेदन के निर्धारित प्रपत्र 23 फरवरी 2016 से पहले बोर्ड को भेजने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed