फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   deotsidh temple hamirpur: argument between temple officer and devotee

दियोटसिद्ध मंदिर: सहायक आयुक्त और श्रद्धालु के बीच हुई बहस

Sun, 19 Sep 2021 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर/बिझड़ी(हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर/बिझड़ी(हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Sep 2021 06:21 PM IST
सार

वायरल वीडियो में श्रद्धालु कह रहा है कि मंदिर अधिकारी शराब के नशे में है। एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के एटीओ का मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
deotsidh temple hamirpur: argument between temple officer and devotee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध मंदिर में मंदिर के सहायक आयुक्त और पंजाब के श्रद्धालु के बीच बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर के सहायक अधिकारी पर शराब के नशे में होने के आरोप लगाए हैं। गोबिंदगढ़ (पंजाब) के श्रद्धालुओं का आरोप है कि शनिवार देर रात को उनकी गाड़ी को बैरियर नंबर दो पर रोका गया। उनसे कोविड की निगेटिव रिपोर्ट और ई पास मांगा गया।

विज्ञापन


उन्होंने कोविड की निगेटिव रिपोर्ट बैरियर पर तैनात कर्मचारी को दिखाई। उसी दौरान एटीओ वहां पहुंचे और सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर रिपोर्ट मांगने लगे। श्रद्धालु ने कहा कि रिपोर्ट दिखा दी है, लेकिन अधिकारी ने फिर रिपोर्ट मांगी। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। वायरल वीडियो में श्रद्धालु कह रहा है कि मंदिर अधिकारी शराब के नशे में है। उधर, एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है।
विज्ञापन


मंदिर के एटीओ का मेडिकल करवाया जा रहा है। श्रद्धालु ने मास्क नहीं लगाया था। उसके पास सिर्फ दो लोगों की कोविड निगेटिव रिपोर्ट थी। दो गाड़ियों में लगभग दस लोग सवार थे। मंदिर में बिना निगेटिव रिपोर्ट किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मौके पर होमगार्ड और न्यास के कर्मचारी मौजूद थे। किसी ने श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed