फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of school lecturers

सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों का अलग काडर ना बनाए सरकार : संघ

Sun, 05 Oct 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
demands of school lecturers
भट्ठाकुफर में हुआ स्कूल प्रवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्ठाकुफर में हुआ। इसमें राज्य पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार के सीबीएसई बोर्ड को अपनाने का स्वागत किया, लेकिन जिन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड शुरू हो रहा है, उनमें पढ़ाने के लिए अलग काडर न बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया। बैठक में प्रवक्ताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की और प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की।

प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रवक्ता (स्कूल न्यू) के स्थान पर सभी के लिए प्रवक्ता (स्कूल) पदनाम किया जाए। उन्होंने प्रधानाचार्य पदों में प्रवक्ताओं का पदोन्नति कोटा बढ़ाने की मांग की। कक्षा छठीं से बारहवीं तक पढ़ाने के आदेशों का विरोध किया। कहा कि खराब परीक्षा परिणाम के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने की नीति पर पुनर्विचार किया जाए। इस अवसर पर संघ के राज्य पदाधिकारियाें में अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी, चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, वाइस चेयरमैन राकेश भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संजय शर्मा, शौकत अली, विकास रत्न, अजय ठाकुर, जगमोहन, राजेश शर्मा, मुख्य सलाहकार चंद्र देव ठाकुर, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, प्रेस सचिव जय राम शर्मा, मीडिया सचिव बलवीर हीमटा, वेब सचिव विजय आर्य मौजूद रहे। महिला विंग की ओर से मुख्य सलाहकार मुदिता भारद्वाज, दया दत्ता, ललिता वंगिया और ममता ठाकुर उपस्थित रहीं। जिलों से कुल्लू से ओम प्रकाश ठाकुर, बिलासपुर से सुरेंद्र चंदेल, मंडी से देवेंद्र शर्मा, शिमला से देवेंद्र लाकटू, सोलन से जिया लाल जलपायक, चंबा से राजेश ठाकुर, सिरमौर से संजय शर्मा, ऊना से शशि सैनी, हमीरपुर से गौतम सिंह और कांगड़ा से सुनील पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed