फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of cleaning workers Will be completed: Vikramaditya

सफाई कर्मियों की मांगें होंगी पूरी : विक्रमादित्य

Fri, 20 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
demands of cleaning workers
Will be completed: Vikramaditya
फिल्म से बताई कर्मियों की परेशानियां
विज्ञापन

बोले, सराहनीय काम कर रहे सफाई कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारी परेशानियों से जूझने के बावजूद शहर को साफ सुथरा बना रहे हैं।
यह कर्मचारी किस तरह काम करते हैं और इनकी क्या परेशानियां हैं, इसकी झलक शुक्रवार को गेयटी थियेटर में हुए कार्यक्रम में दिखाई। द जाॅर्ज इंस्टीट्यूशन फाॅर ग्लोबल हेल्थ संस्था की ओर से करवाए इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है और मंत्री होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी है कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाए। इसके लिए जल्द ही सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक बुलाई जाएगी। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों पर बनाई एक लघु फिल्म डाक्यूमेंट्री ऑफ द वर्क एंड लाइफ ऑफ वेस्ट भी दिखाई गई। इसमें बताया कि शहर में सफाई का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के 850 से ज्यादा कर्मचारी कम वेतन पर काम कर रहे हैं। इन्हें नियमित तक नहीं किया जा रहा।

पहाड़ी इलाका और उत्पाती बंदरों के कारण यहां सफाई का काम करना मुश्किल है। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सफाई कर्मियों का बड़ा योगदान है। बरसात और सर्दियों के दिनों में जब लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते उस समय सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम करते हैं।
विज्ञापन




नगर निगम बुलाए जनरल हाउस : जनारथा
इस मौके पर शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि सैहब सोसायटी का अभी तक एक भी जरनल हाउस नहीं हुआ है जो चिंता का विषय है। उन्होंने महापौर से जल्द ही जनरल हाउस बुलाने का आग्रह किया ताकि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने और इनके लिए स्थायी नीति बनाने पर फैसला लिया जा सके। इस अवसर पर महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री, दी जाॅर्ज इंस्टीटयूशन फाॅर ग्लोबल हेल्थ संस्था की परियोजना प्रभारी सुरेखा, निगम के कई पार्षद और सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article