फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of assosiation

लिपकीय वर्ग के कोर्ट से छेड़छाड़ की तो होगा आंदोलन : महासंघ

Fri, 18 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of assosiation
पटवारी कानूनगो संघ के पक्ष में बलवान कमेटी की रिपोर्ट का जताया विरोध संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ ने लिपिकीय वर्ग के नायब तहसीलदार के कोटे को सुरक्षित रखने की सरकार से मांग की है। बलवान कमेटी की ओर से पटवारी कानूनगो संघ के पक्ष में सौंपी रिपोर्ट का विरोध किया।

महासंघ के अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, महासचिव सुदेश तोमर ने बताया कि बलवान कमेटी द्वारा पटवारी कानूनगो संघ के मांगपत्र पर सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के लिए निर्धारित 20 प्रतिशत कोटे को समाप्त कर पटवारी कानूनगो के लिए निर्धारित 60 प्रतिशत कोटे को बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की सिफारिश की गई है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि पटवारी कानूनगो संघ के पक्ष में बलवान कमेटी द्वारा सौपी गई रिपोर्ट पर निर्णय लेने से पूर्व लिपिकीय वर्ग द्वारा सरकार को सौंप गए मांगपत्र पर विचार करके लिपिकीय वर्ग के हक को कायम रखते हुए आगामी निर्णय लिया जाए। महासंघ सरकार के संज्ञान में लाना चाहता है कि निर्धारित कोटे के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है तो महासंघ पूरे प्रदेश में इसका विरोध करेगा तथा आवश्यकता पड़ी तो इसके विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed