{"_id":"6a60d38bea979cb26c019e2b","slug":"demand-of-pension-shimla-news-c-19-sml1002-757704-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कृषि मार्केटिंग बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से उठाई पेंशन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कृषि मार्केटिंग बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से उठाई पेंशन की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड एवं मंडी समितियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने वर्ष 1997 से लंबित पेंशन मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। कर्मचारियों को लंबे समय से पेंशन सुविधा नहीं मिल रही है।
संघ के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। कर्मचारियों ने सीएम को बताया कि पेंशन सुविधा न मिलने से उन्हें आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के अन्य बोर्डों की तर्ज पर पेंशन सुविधा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अन्य बोर्डों के समान पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मान सिंह वर्मा, मोहन लाल, सुनीता ठाकुर, सुंदर लाल वर्मा, परस राम वर्मा, परमानंद वर्मा, अशोक शर्मा, जय गोपाल, देवराज आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान केएस भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।