फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Demand for Himachal's garlic increases in Tamil Nadu among covid19

कोविड के बीच तमिलनाडु में बढ़ी हिमाचल के लहसुन की मांग, जानें वजह

Sat, 22 May 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 May 2021 07:26 PM IST
सार

हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी मांग देश भर में बढ़ी है।  लहसुन इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में रामबाण का काम करता है।

विज्ञापन
Demand for Himachal's garlic increases in Tamil Nadu among covid19
हिमाचल का लहसुन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड के बीच हिमाचल के लहसुन की मांग बाहरी राज्यों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। सबसे अधिक मांग तमिलनाडु से आ रही है। लहसुन की मांग बढ़ने से किसानों को भी इसके सही दाम मिल रहे हैं। पहले लहसुन 40 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब ग्रेड के हिसाब से लहसुन 50 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।  जानकारी के अनुसार हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी मांग देश भर में बढ़ी है।

विज्ञापन


हिमाचली लहसुन इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में रामबाण का काम करता है। कोविड महामारी से बचने के लिए भी लोग अब रोजमर्रा के भोजन में लहसुन का उपयोग पहले की तुलना में अधिक करने लगे हैं। इसके चलते देश की मंडियों में औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचली लहसुन की मांग निरंतर बढ़ रही है। मौसम भी इस बार विपरीत रहा लेकिन सिंचित क्षेत्रों में लहसुन की फसल अच्छी हुई है। जो इलाके बारिश पर निर्भर रहते हैं, वहां लहसुन की फसल सूखे की चपेट में आ गई थी। इसके चलते लहसुन का साइज नहीं बन पाया।
विज्ञापन


जिस तरह से देश की मंडियों में लहसुन की मांग बढ़ रही है, उससे रुझान आ रहे हैं कि भविष्य में उत्पादकों को अपनी उपज के और अच्छे दाम मिलने की संभावना है। अभी तक सब्जी मंडी में एक हजार क्विंटल से अधिक लहसुन की खेप पहुंच चुकी है। सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि कृषि उपज मंडी सोलन में सिरमौर से लहसुन बिक्री के लिए पहुंचना शुरू हो गया है। अभी तक मंडी में एक हजार क्विंटल से अधिक लहसुन पहुंच चुका है। तमिलनाडु में हिमाचल के लहसुन की अधिक मांग है। आगामी दिनों में जिला कुल्लू के अलावा अन्य जिलों से भी लहसुन बिक्री के लिए सोलन मंडी में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed