{"_id":"6649f77fa4025f1c1805a329","slug":"demand-for-frasbean-increased-in-outside-states-price-reached-rs-90-to-95-per-kg-shimla-news-c-19-sml1001-352744-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बाहरी राज्यों में बढ़ी फ्रासबीन की मांग, 90 से 95 रुपये प्रतिकिलो पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बाहरी राज्यों में बढ़ी फ्रासबीन की मांग, 90 से 95 रुपये प्रतिकिलो पहुंचे दाम
विज्ञापन
मुंबई, बंगलूरू, पुणे और हैदराबाद भेजी जा रही सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पहाड़ी फ्रासबीन की बाहरी मंडियों में मांग बढ़ने से दामों में भी उछाल आ गया है। ढली सब्जी मंडी में रविवार काे फ्रासबीन 90 से 95 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी।
चार से पांच दिन पहले सब्जी मंडी में फ्रासबीन 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही थी। आढ़तियों का कहना है बाहरी मंडियाें से आ रही मांग के अनुसार मंडी में फ्रासबीन की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। ढली मंडी में रोजाना 400 से 500 बोरी फ्रासबीन पहुंच रही है। बाहर से इसकी अधिक डिमांड आ रही है। इस बार फ्रासबीन की फसल गुणवत्ता के अनुसार भी अच्छी है। इसकी वजह से किसानों को उनकी मेहनत के अच्छे दाम मिल रहे हैं। इन दिनों मंडी में सुन्नी, बसंतपुर, मशोबरा से बीन की फसल पहुंच रही है। फसल बेचने पहुंचे बागवान रमेश चंद और प्रकाश ने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले इस बार उन्हें फ्रासबीन के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इसकी वजह से किसानों को राहत मिली है।
ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि ढली मंडी से फ्रासबीन की सप्लाई मुंबई, बंगलूरू, पुणे और हैदराबाद भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में मंडी में फ्रासबीन की आवक और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं इस दौरान किसानों को और अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।