{"_id":"60c396c029d09539926f0861","slug":"demand-for-devbhoomi-himachal-garlic-in-tamil-nadu-selling-for-rs-115-a-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के लहसुन की तमिलनाडु में मांग, 115 रुपये किलो बिक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि के लहसुन की तमिलनाडु में मांग, 115 रुपये किलो बिक रहा
Fri, 11 Jun 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:30 PM IST
सार
वर्तमान में सब्जी मंडी सोलन में 11 हजार 327 हजार क्विंटल लहसुन की खेप पहुंच गई है। जिससे करीब सात करोड़ का कारोबार हो गया है। वर्तमान में जिला सिरमौर, शिमला समेत सोलन का लहसुन सब्जी मंडी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
लहसुन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड के बीच बाहरी राज्यों में हिमाचल प्रदेश के लहसुन की मांग फिर से बढ़ने लगी है। किसानों को भी इसके सही दाम मिल रहे हैं। पहले लहसुन ग्रेड के हिसाब से 50 से 95 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, वहीं अब लहसुन के दाम 115 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। सबसे अधिक डिमांड तमिलनाडु से आ रही है। वर्तमान में सब्जी मंडी सोलन में 11 हजार 327 हजार क्विंटल लहसुन की खेप पहुंच गई है। जिससे करीब सात करोड़ का कारोबार हो गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में जिला सिरमौर, शिमला समेत सोलन का लहसुन सब्जी मंडी पहुंच रहा है। हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरा है। यहीं कारण है कि इसकी मांग देश भर में बढ़ी है। हिमाचली लहसुन इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में रामबाण का काम करता है। कोविड महामारी से बचने के लिए भी लोग अब रोजमर्रा के भोजन में लहसुन का उपयोग पहले की तुलना में अधिक करने लगे हैं। इसके चलते देश की मंडियों में औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचली लहसुन की मांग निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन
15 से 20 रुपये महंगा हुआ लहसुन
सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु के साथ पुड्डुचेरी के लिए लहसुन भेजा जा रहा है। यहां पर लहसुन की अधिक मांग है। किसानों को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन